अकोला ,नौगांव ,बाड़मेर,अनंतपुर,राजनांदगांव और बांदा में सबसे अधिक गर्मी

अकोला ,नौगांव ,बाड़मेर,अनंतपुर,राजनांदगांव और बांदा में सबसे अधिक गर्मी

भोपाल [ महामीडिया] बीते कल बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया।अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है।

सम्बंधित ख़बरें