देश का पहला एलईडी पावर्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च

देश का पहला एलईडी पावर्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च

भोपाल [ महामीडिया] अब भारत में ऐसे क्रेडिट कार्ड भी मिलेंगे जिनमें एलईडी लगी होगी और पेमेंट के साथ उसमें लाइट जलेगी। भारत के क्रेडिट कार्ड सेक्टर में इसे एक बड़े इनोवेशन के तौर पर देखा जा रहा है। यह क्रेडिट कार्ड न सिर्फ पेमेंट को आसान बनाता है बल्कि हर ट्रांजैक्शन को विजुअली कन्फर्म भी करता है जो इसे बाकी कार्ड्स से अलग बनाता है। इस कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता इसकी इन-बिल्ट एलईडी  लाइट है। जब भी यूजर टैप-टू-पे करता है कार्ड में लगी एलईडी लाइट जलती है। यह बिना बैटरी के काम करती है। यूजर को तुरंत विजुअल कन्फर्मेशन मिलता है। इसका मतलब कि अब पेमेंट सिर्फ महसूस नहीं होगा दिखेगा भी। एक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने देश का पहला  एलईडी पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

सम्बंधित ख़बरें