लोकायुक्त ने एक ओर पटवारी को दबोचा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में लोकायुक्त लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। सागर में 50,000 और सीधी में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था ।अब लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पदस्थ एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी पटवारी कैलाश वडख्या से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।