कल वैशाख माह की अमावस्या

कल वैशाख माह की अमावस्या

भोपाल [ महा मीडिया] कल वैशाख माह की अमावस्या है। मान्यता है कि इस तिथि की शाम प्रदोष काल में तुलसी के पास और मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। घर-परिवार के मृत सदस्यों को पितर देव माना जाता है। वैशाख अमावस्या पर शनिदेव की विशेष पूजा करने की भी परंपरा है। शुक्रवार और अमावस्या के योग में शुक्र देव की पूजा करें। अमावस्या तिथि आज 16 अप्रैल को रात 08:11 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल को शाम 05:21 बजे समाप्त होगी।

सम्बंधित ख़बरें