नवीनतम
ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले में 400 मिसाइलें दागीं
मुंबई [महामीडिया] इजराइल ने आज शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और साउदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। हालांकि क्षेत्रीय देशों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर इजराइल और ईरान के हमलों की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फुटेज में तेहरान में धुएं का गुबार और इजराइल में अलर्ट सिस्टम चालू देखा गया।