अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमला किया

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमला किया

भोपाल [महामीडिया] अमेरिका और इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की संयुक्त रक्षा कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया है। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। आज  शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया गया है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। हमले के बाद ईरान ने सभी उड़ानें रोक दी हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया है। इधर इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुनाई दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान में एक साथ 30 टारगेट पर हमले किए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ली अली खआमेनेई और ईरानी इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर शामिल हैं। शुरुआती धमाके राजधानी तेहरान में तीन जगहों पर करीब 09:30 बजे रिकॉर्ड किए गए और आगे के हमलों में राजधानी के कम से कम दो और इलाकों को निशाना बनाया गया।

सम्बंधित ख़बरें