म.प्र.में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी दस मार्च से
भोपाल [महा मीडिया] म.प्र. में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। मप्र में गेहूं खरीद के लिए टारगेट 80 लाख मीट्रिक टन रखा गया है।
गौरतलब है कि मप्र में हर साल गेहूं का बंपर उत्पादन होता है। सरकार हर साल रिकॉर्ड गेहूं खरीदती है। इस दौरान किसानों को होने वाले भुगतान में देरी भी होती है। ऐसे में इस बार सरकार की कोशिश है कि खरीदी के तुरंत बाद ही किसानों का भुगतान किया जा सके।