इज़राइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
मुंबई [महा मीडिया] इज़राइल में वर्तमान सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अत्यंत सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की अपील करते हुए एक सलाह जारी की है। यह सलाह उस समय आई है जब इज़राइल ने ईरान पर एक "पूर्व-सक्रिय हमला" किया और देशभर में आपातकाल की घोषणा हो चुकी है । ईरानी प्रतिशोध के कारण जिसमें ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रयोग हो सकता है एक सलाह जारी की है। राजदूतावास ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों और इजरायली अधिकारियों तथा होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी भारतीय नागरिकों को निर्दिष्ट आश्रयों के पास रहने और अपने निवास या कार्य क्षेत्र में सबसे नजदीकी सुरक्षित स्थानों से परिचित रहने की सलाह दी गई है।