नवीनतम
होली के पर्व को लेकर भोपाल के बाजार गुलजार
भोपाल [महामीडिया ] होली के पर्व को लेकर भोपाल शहर के बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। न्यू मार्केट भोपाल से लेकर पुराने भोपाल गांधी मार्केट पिपलानी एवं बरखेड़ा सहित आनंद नगर के बाजार रंग, गुलाल, पिचकारियों से लेकर विभिन्न सजावटी वस्तुओं से सज चुके हैं। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ होली के पर्व उत्साह को और अधिक बढ़ा रही है। आने वाले दो दिनों में ग्राहकी और बढ़ेगी इसका सहज ही अनुमान लगाया जा रहा है। बाजार में बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियों की उपलब्धता होली के पर्व का एक विशिष्ट आकर्षण है।