गृह मंत्री शाह की अपील के बाद मणिपुर में 144 हथियार सरेंडर 

गृह मंत्री शाह की अपील के बाद मणिपुर में 144 हथियार सरेंडर 

इंफाल [ महामीडिया] केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए हैं। इनमें SLR 29, कार्बाइन, AK, इंसास राइफल, इंसास LMG, M16 राइफल जैसी हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड भी शामिल हैं। इंफाल ईस्ट में 102 हथियार और गोलाबारूद मिले हैं। टेंग्नौपाल जिले में 35 हथियार सरेंडर किए गए हैं, जिसमें से 18 सिर्फ मोरे में हुए हैं। इंफाल वेस्ट से 2 हथियार, थौबल से 5 हथियार सरेंडर किए गए हैं। ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है। राज्य में 3 मई को हिंसा भड़की थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के करीब 2 हजार हथियार लूटे गए थे।महीने भर बाद भी जब राज्य में हिंसा नहीं थमी तो गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को चार दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे। गुरुवार को शाह ने मणिपुर में लोगों से कहा था कि हथियार रखने वालों को पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। इसके 24 घंटे बाद ही इतनी बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने हथियार सरेंडर किया है। इसको देखते हुए राज्य के 5 जिलों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें