म्यांमार के विनाशकारी भूकंप में 22 लोगों की मौत

म्यांमार के विनाशकारी भूकंप में 22 लोगों की मौत

मुंबई [महामीडिया] म्यांमार के विनाशकारी भूकंप में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि मांडले शहर में एक मस्जिद ढह गई है जिसमें कई लोग मारे गए हैं।म्यांमार में आज आए विनाशकारी भूकंप से एक मस्जिद ध्वस्त हो गई। रमजान के आखिरी जुमे के दिन तबाही मचाने से मुस्लिम समुदाय में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है। मस्जिद मांडले शहर में ध्वस्त हुई है  कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मस्जिद के मलबे का ढेर बनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।ताउन्गू में युद्ध शरणार्थियों को आश्रय देने वाले मठ के ढह जाने से बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। मंडाले विश्वविद्यालय में भूकंप के कारण आग लगने से भारी क्षति होने की खबर मिली है जिसमें कई लोगों के मरने की भी खबर है।

सम्बंधित ख़बरें