आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज होंगे
भोपाल [ महामीडिया] आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में कोई भी भी आईएएस अधिकारी सामिल नही पाया गया । संदिग्ध धोखाधड़ी लेनदेन से जुड़े 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अनुरोध भेजा गया है। आरोपी विक्रम वाधवा कथित धोखाधड़ी में मुख्य साजिशकर्ता और चंडीगढ़ स्थित रियल्टर-सह-व्यवसायी अभी भी फरारहैं अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 6 बैंक कर्मचारी, 4 निजी व्यक्ति और एक सरकारी कर्मचारी शामिल है इस दौरान संपत्तियों की खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं साथ ही 25 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच साइबर फॉरेंसिक लैब की सहायता से की जा रही है।इसके अतिरिक्त 3 फॉर्च्यूनर, 2 इनोवा और 1 मर्सिडीज सहित 6 वाहन भी जब्त किए गए हैं जिन्हें अपराध की आय से खरीदे जाने का तार्किक तौर पर संदेह है।