भारत ने अमेरिका और नॉर्वे से एलपीजी आयात बढ़ाया
भोपाल [महा मीडिया] भारत अब खाड़ी क्षेत्र के पारंपरिक स्रोतों के अलावा अमेरिका,नॉर्वे जैसे नए स्रोतों से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस कार्गो हासिल कर रहा है। भारत के कच्चे तेल के आयात का 70 प्रतिशत हिस्सा अब होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से होकर गुजर रहा है। पहले यह आंकड़ा लगभग 55 प्रतिशत था। भारत की कच्चे तेल की दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। भारत अब लगभग 40 देशों से कच्चे तेल का आयात करता है। घरेलू एलपीजी उत्पादन में 25% की वृद्धि हुई है। भारत की कुल प्राकृतिक गैस खपत लगभग 189 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन है। इसमें से 97.5 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन का उत्पादन घरेलू स्तर पर होता है। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण लगभग 47.4 मिलियन घन मीटर प्रतिदिन की आपूर्ति प्रभावित हुई है।