महाराष्ट्र ने एलपीजी संकट से निपटने के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया
भोपाल [महा मीडिया] महाराष्ट्र राज्य में एलपीजी की बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और कमेटियों का गठन किया है। सप्लाई चेन बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए।