संसद में एलपीजी संकट पर आज फिर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
मुंबई [महामीडिया] संसद में बजट सत्र के द्वितीय चरण का आज शुक्रवार को 5वां दिन है। लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता परिवारों, खासकर गरीब और वंचित वर्ग की रसोई में गैस पहुंचाना है । उन्होंने कहा कि घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और गैस की डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।