ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट पर हमला किया
भोपाल [महा मीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में जहाज को भारी नुकसान हुआ है। यह फारस की खाड़ी में तैनात था।इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कहना है कि हमले के बाद यह एयरक्राफ्ट कैरियर अब पीछे हट रहा है और अमेरिका की तरफ लौट रहा है। हालांकि अभी तक अमेरिकी सरकार या सेना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।