रिटेल महंगाई दर तीन प्रतिशत तक पहुँची

रिटेल महंगाई दर तीन प्रतिशत तक पहुँची

भोपाल [महामीडिया] फरवरी में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% पहुंच गई है। इससे पहले जनवरी में यह 2.74% थी। महंगाई में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है । अगर यह युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है जिससे माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा और फल-सब्जी समेत हर जरूरी सामान की कीमतें बढ़ जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें