मैहर चैत्र नवरात्रि मेले में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर रोक

मैहर चैत्र नवरात्रि मेले में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर रोक

भोपाल [महा मीडिया] चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध शारदा मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मां शारदा देवी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं ऐसे में इस बार सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त फैसले लिए गए हैं। मैहर में आयोजित समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि मेले के दौरान इस बार भी वीआईपी दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि वीआईपी व्यवस्था समाप्त रहने से आम श्रद्धालुओं को बिना भेदभाव के सुगमता से दर्शन मिल सकेंगे। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी और दर्शन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कराए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें