“नागौरी पान मेथी” को सामुदायिक किस्म की मान्यता मिली

“नागौरी पान मेथी” को सामुदायिक किस्म की मान्यता मिली

भोपाल [महामीडिया] राजस्थान के नागौर जिले के किसानों के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। भारत सरकार ने “नागौरी पान मेथी” के बीज किस्म को आधिकारिक रूप से किसानों की सामुदायिक किस्म के रूप में पंजीकृत कर दिया है। इस पंजीकरण  के बाद  अब नागौर के किसान कानूनी रूप से नागौरी पान मेथी (पान मेथी) के असली मालिक माने जाएंगे। यह पहली बार है कि इस खास पान मेथी के बीजों को दुनिया में कानूनी बौद्धिक संपदा अधिकार मिला है। यह उन किसानों की सामूहिक नवाचार क्षमता, संरक्षण और परंपरागत ज्ञान को मान्यता देता है जिन्होंने पीढ़ियों से नागौर की शुष्क कृषि-जलवायु में इस विशिष्ट और उपेक्षित पौध आनुवंशिक संसाधन को संरक्षित और विकसित किया है।

सम्बंधित ख़बरें