देश में रबी फसलों की बुवाई पिछड़ी
भोपाल [ महा मीडिया] देश में रबी फसलों की बुवाई इस साल पिछले साल की तुलना में करीब 46 प्रतिशत पीछे चल रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर तक देशभर में कुल 37.56 लाख हेक्टेयर में ही रबी फसलों की बुवाई हो पाई है जबकि पिछले साल इसी तारीख तक यह आंकड़ा 69.02 लाख हेक्टेयर था। गेहूं की बुवाई पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखा है। अभी तक सिर्फ 19,000 हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जबकि पिछले साल इसी समय तक यह रकबा 3.34 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया था। रबी फसलों की बुवाई आमतौर पर सर्दियों की शुरुआत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच की जाती है और इनकी कटाई वसंत व गर्मियों में होती है।