धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] धनतेरस से पहले देशभर के सराफा बाजार पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1.42 लाख से ₹1,45,500 के आसपास पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,31,060 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। एक किलो चांदी की कीमत ₹1,86,000 से ₹1,90,770 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है जिसमें हाल ही में ₹3,000 से लेकर ₹9,000 तक की बढ़त आई है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,650 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।