शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2,008.61 अंक की बढ़त के साथ 79,310.01 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 576.00 अंक की मजबूती के साथ 24,536.60 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 500 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। लगभग 2,775 शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 1,329 शेयरों में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी और ICICI बैंक शामिल रहे जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट आई है।