पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा जब्त
भोपाल [ महा मीडिया]
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज गुरुवार को पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी के दौरान 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और 12,000 मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड जब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अलग कार्रवाई में एसटीएफ ने पांडबेश्वर इलाके से 21 अवैध हथियार और 65 राउंड कारतूस बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और अवैध हथियारों तथा विस्फोटकों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।