भारत के कपास उत्पादन में 14 प्रतिशत गिरावट का अनुमान
भोपाल [ महा मीडिया] देश के प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में कपास की कम बुवाई और सूखे के कारण पैदावार में कमी होने वाली है। अक्टूबर से शुरू हुए 2026-27 के सीजन में भारत का कपास उत्पादन लगभग 14 प्रतिशत घटकर 280 लाख गांठ रहने का अनुमान है। पिछले साल देश में कपास का कुल उत्पादन 325.69 लाख गांठ रहा था। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कपास की पैदावार करीब 20 प्रतिशत कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। महाराष्ट्र का उत्पादन 113.35 लाख गांठ से गिरकर इस साल 91 लाख गांठ रह जाने की आशंका है। इस साल राज्य में 22.35 लाख गांठ कम पैदावार होने का अनुमान है।