मुरैना में नदी में डूबने से तीन नाबालिग बहनों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के हरलालपुरा गांव में आज गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्वारी नदी में डूबने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई।तीनों बहनें कार्तिक स्नान के लिए नदी पर गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।मृतक बालिकाओं की पहचान चंदा, प्राची और निशी यादव के रूप में की है। तीनों हरलालपुरा गांव की निवासी थीं।