अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन हैदराबाद में

अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन हैदराबाद में

भोपाल [ महा मीडिया] भारत में मक्का उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में सुधार करने और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2 नवंबर को हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। ‘बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि संस्थानों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में भारत के मक्का उत्पादन को लगभग 55 मिलियन टन से बढ़ाकर अगले दशक में 75 मिलियन टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें