लोकायुक्त ने उज्जैन कलेक्ट्रेट में बाबू को रिश्वत के साथ दवोचा
भोपाल [ महामीडिया] उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्रवाई करते हुए कार्यालय में पदस्थ बाबू रोहित गोठवाल (सहायक ग्रेड-3) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की है। इस दौरान रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। लोकायुक्त टीम मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।