अमेरिका ने चार भारतीयों एवं नौ भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिका ने चार भारतीयों एवं नौ भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार में मदद करने के आरोप में चंडीगढ़ के एक कारोबारी दंपती समेत 4 भारतीयों और उनसे जुड़ी 9 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।अमेरिकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक इन लोगों पर ईरान के गुप्त तेल जहाजों (शैडो फ्लीट) को दूसरे देशों के झंडे और फर्जी कागजात दिलाने का आरोप है। इस नेटवर्क की मदद से ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों की असली पहचान छिपाई जाती थी ताकि वह अमेरिकी प्रतिबंधों से बच सकें। प्रतिबंधों की सूची में चंडीगढ़ के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद, अश्वनी कुमार धीमान और इशविंदर सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा भारत में पंजीकृत 8 और सिंगापुर में पंजीकृत एक कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें