गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसे में चार लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गुरुवार सुबह गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी।भागीरथी नदी में इनोवा कार गिरने के हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वाहन में सात लोग सवार थे।सभी यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी हैं और उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। पहचान और पते की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नदी के तेज बहाव में सर्च अभियान चल रहा हैं।