कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 10 प्रतिशत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। कारोबार के दौरान इसकी कीमत गिरकर 93.22 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गई जो पिछले दो महीने का सबसे निचला स्तर है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट भी 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद आई है।