म.प्र. के सरकारी शिक्षकों का आज तकनीकी समस्या के कारण ई-अटेंडेंस नहीं लगा

म.प्र. के सरकारी शिक्षकों का आज तकनीकी समस्या के कारण ई-अटेंडेंस नहीं लगा

भोपाल [ महा मीडिया] आज गुरुवार को प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक ई-अटेंडेंस नहीं लगा पाए। स्कूल शिक्षा विभाग के 'हमारे शिक्षक' ऐप में तकनीकी दिक्कत के कारण यह परेशानी आई। ऐप में सुबह की पाली और पूरे दिन की पाली का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा था। साथ ही लॉगिन समय में अचानक बदलाव होने से सुबह और पूरे दिन की पाली में काम करने वाले शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाए। कई शिक्षक निर्धारित समय पर अटेंडेंस लगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन ऐप में जरूरी विकल्प उपलब्ध नहीं थे।ऐप में केवल दोपहर ऑन ड्यूटी और रात्रि के विकल्प प्रदर्शित हो रहे थे। सुबह और पूरे दिन की पाली में काम करने वाले शिक्षकों के लिए जरूरी विकल्प उपलब्ध नहीं थे। इस तकनीकी समस्या के कारण अनेक शिक्षक चाहकर भी निर्धारित समय पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाए।

सम्बंधित ख़बरें