दीपावली पर्व की शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होगी

दीपावली पर्व की शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होगी

भोपाल [ महामीडिया] पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होगी। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार विशेष पूजन किया जाएगा। पुजारी-पुरोहित भगवान महाकाल के साथ धन कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक करेंगे।बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का भी अर्पित किया जाएगा। इस दौरान सुबह भस्म आरती में विशेष पूजन होगा। पंडे-पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व की शुरुआत करेंगे।पुजारी सुबह करीब 9 बजे वैभव, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ महापूजा शुरू करेंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस पूजा में गणपति पूजन और महालक्ष्मी पूजन के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत और रुद्राभिषेक किया जाएगा।

 

 

सम्बंधित ख़बरें