भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

भोपाल [ महा मीडिया] 

सफाई कर्मचारियों के बाद अब भोपाल नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भी आज गुरुवार से काम बंद कर दिया है। हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों में सफाईकर्मियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के काम बंद करने से नगर निगम मुख्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी हुई हैं। इसके अलावा राजधानी के सभी 85 वार्डों और 21 जोन का अमला भी इस हड़ताल में शामिल हो गया है। हड़ताल पर गए इन कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 11 हजार बताई जा रही है जिसके चलते निगम का पूरा कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है और व्यवस्था चरमरा गई है।

सम्बंधित ख़बरें