संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव आज

संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव आज

भोपाल [महामीडिया] तृणमूल कांग्रेस आज शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पेश करेगी।लोकसभा में कुल 128 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा में 63 सांसदों ने  ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 100 सदस्यों या राज्यसभा में 50 सदस्यों के साइन होना अनिवार्य है।मुख्य चुनाव आयुक्त को केवल उसी प्रक्रिया और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है जिससे सुप्रीम कोर्ट के किसी जज को हटाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें