म.प्र.में नर्मदापुरम 40.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर

म.प्र.में नर्मदापुरम 40.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम, रतलाम और धार में गर्म हवाएं चलीं। शुक्रवार को भी यहां लू का अलर्ट है।वहीं 10 शहरों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री रहा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम रह सकता है।मौसम विभाग ने दो दिन तक अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को प्रदेश में असर दिखाई देगा। इस दिन ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है। 

सम्बंधित ख़बरें