शेयर बाजार में आज फिर 1500 अंकों की बड़ी गिरावट
भोपाल [महा मीडिया] ईरान युद्ध के बीच शेयर बाजार में आज 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट है। सेंसेक्स 1500 अंक की गिरावट के साथ 74,750 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक की गिरावट है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी है।
एशियाई बाजार अपडेट
- साउथ कोरिया: कोस्पी इंडेक्स 1.66% (92 अंक) की गिरकर 5,490 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 5,583.25)
- जापान: निक्केई इंडेक्स 1.04% (568 अंक) गिरकर 53,884 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 54,452.96)
- हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग इंडेक्स 0.48% (123 अंक) की गिरावट के साथ 25,593 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 25,716.76)
- चीन: शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22% (8.97अंक) नीचे 4,120 पर कारोबार कर रहा है। (पिछला बंद: 4,129.10)