रेजरपे ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पेश किया
भोपाल [महा मीडिया] रेजरपे ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसका उद्देश्य कारोबारों की भुगतान अवसंरचना के निर्माण और प्रबंधन के तरीके में बदलाव करना है। इसके लिए उसने अपने एंथ्रोपिक के क्लाउड एजेंट एसडीके पर निर्मित दुनिया का पहला ‘एजेंट स्टूडियो’ पेश किया। कंपनी ने ऑनलाइन व्यापारियों को जोड़ने, भुगतान एकीकरण और परिचालन प्रबंधन को सरल बनाने के लिए डिजाइन की गई एजेंटिक अनुभव लेयर भी पेश किया है । इसमें एक एआई-मूल वाला एजेंट स्टूडियो भी शामिल है जिसे ऑनलाइन भुगतान परिचालन के प्रबंधन में कारोबारों की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।