नवीनतम
तेहरान में रैली के दौरान विस्फोट
भोपाल [महामीडिया] ईरान की राजधानी तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक अल-कुद्स डे रैली के पास विस्फोट हुआ है। रैली के इलाके में एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी गई। विस्फोट में कितने लोग हताहत हुए इसकी अभी साफ जानकारी नहीं मिली है। यह दिन फिलिस्तीन के समर्थन और येरुशलम (अल-कुद्स) के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है। तेहरान में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के विरुद्ध नारे लगाए। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले भी जलाए। इसी दौरान विस्फोट हो गया।