पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर(महामीडिया):  महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, मृतकों के परिजनों ने दावा किया है कि शुक्रवार रात जब यह घटना हुई उस समय कथित तौर पर पुलिस तीनों युवकों का पीछा कर रही थी जिसकी वजह से वे पटरियों पर दौड़ रहे थे।
 

सम्बंधित ख़बरें