
यमुना नदी के 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल
भोपाल [महामीडिया] यमुना नदी के 33 में से 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। यहां पानी में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग जीरो पाई गई है। 33 साइट्स की मॉनिटरिंग के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें दिल्ली के भी 6 साइट्स शामिल हैं। पैनल के मुताबिक 23 साइट्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इन जगहों पर पानी में घुलित ऑक्सीजन का स्तर जीरो पाया गया है। घुलित ऑक्सीजन नदी के जीवन को बनाए रखने की क्षमता को दर्शाता है।