महाकाल के आंगन में आज होलिका दहन

महाकाल के आंगन में आज होलिका दहन

उज्जैन [महामीडिया]  महाकाल मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा पर गुरुवार को रंगोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम 7.30 बजे भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद प्रदोषकाल में होलिका का पूजन होगा। पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका का दहन किया जाएगा।अगले दिन शुक्रवार को तड़के चार बजे भस्म आरती में मंदिर की परंपरा अनुसार रंगोत्सव मनेगा। मंदिर समिति की ओर से पुजारी भगवान महाकाल को एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें