नवीनतम
केन्या में बाढ़ से 66 लोगों की मौत
भोपाल [महा मीडिया] अफ्रीकी देश केन्या में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले एक हफ्ते में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।लगातार बारिश से नदियां उफान पर आ गईं। कई घरों में पानी भर गया और सड़क, बिजली और पानी की लाइनें भी खराब हो गईं। कुछ पुल टूटने के कारण कई सड़कें बंद करनी पड़ीं और कई स्कूलों में भी पानी घुस गया।देश के कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश जारी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा गया है। अब तक 2000 से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर शरण लेने को मजबूर हुए हैं।राहत टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा है कि प्रभावित लोगों तक खाना और मेडिकल मदद पहुंचाई जा रही है।