नवीनतम
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस टीकों के महत्व और टीकाकरण द्वारा जानलेवा बीमारियों से बचाने के तरीके को उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।टीकाकरण बीमारियों के प्रकोप को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीकाकरण से मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और संक्रामक रोगों का प्रसार कम होता है।