शेयर बाजार गिरावट पर खुलकर बढ़त पर

शेयर बाजार गिरावट पर खुलकर बढ़त पर

भोपाल [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 16 मार्च को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 74,500 और निफ्टी 23,100 पर कारोबार कर रहा है। मेटल, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है। वहीं ऑटो और IT शेयर्स में गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 74,415 अंक पर खुला। खुलने के तुरंत बाद 74,846 अंक तक चढ़ा। सुबह 9:22 बजे यह 26.38 अंक  की मामूली बढ़त लेकर 74,590.30 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्ट  भी सपाट रुख के साथ 23,116 पर ओपन हुआ। सुबह 9:22 बजे यह 2.30 अंक की हल्की बढ़त लेकर 23,153.40 पर ट्रेड कर रहा था।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.25% गिरकर 53,138 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1% नीचे 4,053 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% गिरकर 5,467 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.40% की बढ़त के साथ 25,565 पर कारोबार कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें