नवीनतम
पूरी दुनिया में नव वर्ष 2026 का शानदार स्वागत
मुंबई [महा मीडिया] दुनिया भर में नए साल का स्वागत पूरे जोश के साथ किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया गया। भारत में भी नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दुनिया ने साल 2025को गुडबाय करते हुए न्यू ईयर 2026 का जोरदार स्वागत किया.। यह जश्न मनाने, अतीत को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का समय है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू हुआ. सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया। आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यह भारत से 7.30 घंटे आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। न्यूजीलैंड के निवासियों ने भी साल 2026 का जोरदार स्वागत किया।