
रूस में 50 यात्रियों से भरा विमान क्रैश
मुंबई [महामीडिया] रूस का एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास क्रैश हो गया है। विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में उड़ रहा था। इस An-24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी के मारे जाने की आशंका है। विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। यह चीन की सीमा के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले वह रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया।