कजलियां पर्व आज

कजलियां पर्व आज

भोपाल [महामीडिया ]आज कजलियां पर्व है। यह पर्व महाकौशल एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में विशेष रूप से मनाया जाता है और इसे भुजरिया पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व रक्षाबंधन के अगले दिन मनाया जाता है और इसे "विजयोत्सव" के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि यह आल्हा-ऊदल और अन्य वीर योद्धाओं द्वारा पृथ्वीराज चौहान पर जीत की याद दिलाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को कजलियां (गेहूं या जौ के पौधे) देते हैं और फसल की अच्छी पैदावार और समृद्धि की कामना करते हैं। कजलियां पर्व मूल रूप से भारतीय ग्रामीण संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है जो कि मध्य प्रदेश के महाकौशल अंचल में विशेष रूप से पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। अपने से बुजुर्ग एवं बड़ों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रदर्शित करने के लिए इस दिवस का अपना एक विशिष्ट महत्व है।

सम्बंधित ख़बरें