आज सतुवाई अमावस्या

आज सतुवाई अमावस्या

भोपाल[ महामीडिया] आज रविवार 27 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या है। इसका नाम है सतुवाई अमावस्या। इस पर्व पर सत्तु दान और पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। जो लोग नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं वे घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 की सुबह 04:49 से 28 अप्रैल 2025 की सुबह 1 बजे तक रहेगी। इस दिन सत्तू का दान करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।सनातन परंपरा में इस दिन न सिर्फ सत्तू के दान बल्कि सत्तू के सेवन का शुभ फल बताया गया है । सत्तू जिसे मध्य प्रदेश में सतुवा के नाम से जाना जाता है गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यही कारण है कि सतुआ का सेवन आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कारणों से स्वास्थ्य के लिए एक अचूक एवं रामबाण औषधि माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें