विश्व कार्यस्थल सुरक्षा दिवस कल

विश्व कार्यस्थल सुरक्षा दिवस कल

भोपाल (महामीडिया )पूरी दुनिया में विश्व कार्य स्थल सुरक्षा दिवस 28 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस औद्योगिक सुरक्षा दिवस से एक अलग चीज है जो की सभी तरह के कार्य स्थल पर लागू होता है। श्रमिकों को सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता निर्मित करना होता है। विश्व कार्य स्थल जागरूकता दिवस सर्वप्रथम 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा मनाया गया था। तब से लेकर यह निरंतर मनाया जा रहा है। यह दिवस वैश्विक रणनीति का एक अभिन्न अंग है जो सुरक्षित और स्वस्थ कार्य स्थल बनाने में त्रिपक्षीय वाद अर्थात सरकार, नियोक्ता और श्रमिकों के बीच सामाजिक संवाद के महत्व पर जोर देता है। दिवस को मनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य कार्यालय की गोपनीयता को बनाए रखते हुए कार्य स्थल पर सुरक्षा को मजबूत करना होता है।

सम्बंधित ख़बरें