महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव

महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव

भोपाल [महामीडिया] आज मुख्यमंत्री  मोहन यादव महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव में शामिल होंगे यह कार्यक्रम बाबा साहेब जन्म भूमि पर होगा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11 बजे डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। बाद में अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे।इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर पूर्ण आस्था के साथ जयंती उत्सव मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें